Friday, 14 February 2014

Download UPTET 2014 Admit Card Now


Download uptet 2014 admit card now.
 the link for downloading the uptet admit cards are live now.
visit here to download your admit card.

note:Yadi admit card download karne mein koi problem ho to apni problem comment box mein likh de,iska answer dene ka prayas kiya jayega.
Read More...

29 हजार पदों की काउंसलिंग स्थगित,सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शुरू होगी प्रक्रिया



गणित और विज्ञान के 29 हजार पदों की भर्ती की काउंसलिंग पर रोक लगा दी गई है। 72825पदों पर भर्ती पर 14फरवरी को सुनवाई होने के बाद आगे की प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी। सुनवाई के चलते 12फरवरी को होने वाली जिलेवार काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है।
 इससे पूर्व बीटीसी के दस हजार पदों की भर्ती के लिए 29 जनवरी को होने वाली काउंसलिंग को भी स्थगित कर दिया गया था। बीटीसी के दस हजार और गणित और विज्ञान के 29334सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 2013में ही ले लिए गए थे। 
मगर 72825पदों पर भर्ती का मामला कोर्ट में चलने की वजह से काउंसलिंग शुरूनहीं की जा रही थी। शिक्षा निदेशालय पर आवेदकों द्वारा हर रोज हो रहे प्रदर्शन के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने दस हजार की काउंसलिंग 29जनवरी और 29हजार पदों की काउंसलिंग 12फरवरी को सशर्त कराने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए थे। 
निर्देश में यह स्पष्ट कि गया था कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर ही काउंसलिंग निर्भर करेगी। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 29 जनवरी तक न होने की वजह से पहले यह काउंसलिंग रोक दी गई और अब सुनवाई की तारीख 14फरवरी निर्धारित होने की वजह से काउंसलिंग रोक दी गई है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद ही सब कुछ निर्भर करेगा।
news source:dainik jagran
Read More...

Wednesday, 20 November 2013

टीईटी की मेरिट पर ही होंगी 72,825 भर्तियां


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षक भर्ती पर बहुत बड़ा फैसला सुनाया है, जिससे 69 लाख युवाओं का भविष्य जुड़ा है।
इससे लाखों युवाओं को खुशी हासिल होगी, तो कई लाख ऐसे युवा भी होंगे जिन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़े और अहम फैसले में कहा है कि उत्तर प्रदेश में लंबे वक्त से लटकी करीब 72,825 हजार शिक्षकों की भर्ती अब टीईटी की मेरिट के आधार पर ही होगी।
यानी, यूपी सरकार द्वारा पहले कराई जा चुकी काउंसिलिंग का कोई मतलब नहीं रह गया है। अब यह प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जाएगी।
दरअसल, यूपी सरकार ने इसी साल प्राइमरी में 72825 शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। इसके लिए 69 लाख आवेदन भी आए थे। 4 फरवरी 2013 से काउंसिलिंग शुरू हो गई थी, लेकिन नियमों में कुछ विवाद के चलते हाई कोर्ट ने इस पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।
सरकार का फैसला पलटा
शिक्षकों की इस भर्ती के लिए राज्य सरकार ने शैक्षिक मेरिट के आधार पर भर्ती का विज्ञापन ‌प्रकाशित किया था। यही वजह भी कि सूबे के तमाम बेरोजगारों ने इस भर्ती में हिस्सा लिया था। नए आदेश के बाद यह तय है कि जिन युवाओं ने टीईटी में अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्हें ही शिक्षक बनने का मौका मिलेगा।
Read More...

Thursday, 5 September 2013

UPDATE: Gram Panchayat Adhikari Vaccancies are OUT !!!!!


Hello friends, gram panchayat adhikari ki vaccancies aa gayi hai. aap apne nikat ke book stall/ ya jahan bhi vaccanies ka form milta hai jakar form le sakte hai. iss vaccancies se sambhandit kuch details iss prakar hai.

Qualification: intermediate exam pass.
Application fess: free

List of District wise Vaccancies : 
DISTRICT                                TOTAL POSTS
1.Gonda                                      53
2.Amroha                                    24
3.Sambhal                                   22
4.Raibraliey                                51
5.Ambedkar nagar                      51
6.Lalitpur                                     29
7.Rampur                                     26
8.Bulandsahar                             75
9.Manpuri                                    30
10.Sitapur                                     106
Read More...

Monday, 2 September 2013

UPTET Upper Primary Junior High School :List of Disrtictwise Vaccancies

कहां कितने पद (District wise vacancies)


Read More...

Saturday, 31 August 2013

यूपी: 29,334 शिक्षकों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू !!!!!


बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित के सहायक अध्यापक के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए गुरुवार से प्रक्रिया शुरू हो गई।

इसके लिए 30 अगस्त से 30 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश भेज दिया है।

विज्ञान व गणित के सहायक शिक्षकों के लिए स्नातक, बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी व बीएड टीईटी पास वाले पात्र होंगे।

टीईटी में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाना अनिवार्य होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 55 फीसदी अंक की अनिवार्यता होगी।

उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान के 14,667 और गणित के 14,667 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। भर्ती के लिए आवेदन वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in पर किए जा सकेंगे।

सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए 500 और अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क होगा। इसके लिए स्टेट बैंक से ई-चालान बनवाना होगा।

इसके लिए नकद भुगतान के साथ एटीएम, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से पैसा जमा किया जा सकेगा।

source:amar ujala news paper
dated:31-08-2013
Note: yadi aapka bharti se sambandhit koi question/ problem hai to apna question comment box mein likehen,aapke question ka answer dene ka pura prayash kiya jaeyga.
Read More...

Friday, 12 July 2013

यूपी: उच्च प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती की आवेदन तिथि घोषित


उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए विज्ञान के 14,667 और गणित के 14,667 सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती होगी।
22 अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
बीएससी करने वाले टीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और बीएड डिग्रीधारक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी किसी भी जिले से आवेदन कर सकेंगे।

21 से 35 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। नि:शक्तों को 10 वर्ष की आयु सीमा में छूट होगी। भूतपूर्व सैनिकों को सेवाकाल के हिसाब से छूट दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में पांच वर्षों से लगातार रहने वाले ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। मूल जिले का निवास प्रमाण पत्र आवेदन की तिथि से पूर्व का होना चाहिए। विज्ञान व गणित के लिए एक ही आवेदन किए जाएंगे और गलत सूचना पर इसे निरस्त कर दिया जाएगा।

सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 500 और अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 200 आवेदन शुल्क होगा। नि:शक्तों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग ई-चालान स्टेट बैंक की किसी भी शाखा से बनवाना होगा।
ई-चालान सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के नाम से बनेगा। विज्ञान व गणित सहायक अध्यापक के पद पर सहायक अध्यापक रखने जाने वालों को 21 दिन का प्रशिक्षण बाद में प्राप्त करना होगा।

प्रशिक्षण वरिष्ठता क्रम पर डायट में दिया जाएगा। चयन के लिए डायट प्रवक्ता की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। बीएसए सदस्य सचिव, राजकीय इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य व एक भाषा विशेष सदस्य होंगे।
सीधी भर्ती वाले शिक्षकों को प्राइमरी स्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं बनाया जाएगा। पदोन्नति के लिए सीधी भर्ती और प्राइमरी से पदोन्नति पकार आने वालों की वरिष्ठता सूची बनाई जाएगी।
इसमें पहले स्थान पर सीधी भर्ती वालों को रखा जाएगा। तीन वर्ष की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति दी जा सकेगी।
 आवेदन के लिए महत्वपूर्ण  तिथि---
1. जिलेवार विज्ञापन-------------------------19 अगस्त
2.पंजीकरण व ई-चालन जमा होंगे-----------22 अगस्त से
3.ऑनलाइन आवेदन------------------------ई-चालान जमा होने के दो दिन बाद से
4.आवेदन की अंतिम तिथि------------------23 सितंबर
5.मेरिट लिस्ट का प्रकाशन-------------------30 सितंबर
6.चयनितों की काउंसलिंग-------------------- 4 अक्तूबर से
7.मेडिकल जांच------------------------------काउंसलिंग के 15 दिन बाद तक
8.चयनितों की तैनाती-----------------------मेडिकल के दो दिन बाद

 कहां कितने पद
मेरठ में 286, बागपत में 170, बुलंदशहर में 548, गाजियाबाद में 250, गौतमबुद्धनगर में 150, आगरा में 580, फिरोजाबाद में 400, मैनपुरी में 340, अलीगढ़ में 490, कांशीराम नगर में 330, एटा में 330, हाथरस में 76, मथुरा में 292, बरेली में 536, बदायूं में 498, पीलीभीत में 354, शाहजहांपुर में 576, इलाहाबाद में 676, फतेहपुर में 516, प्रतापगढ़ में 458, कौशांबी में 246, वाराणसी में 254, चंदौली में 302, गाजीपुर में 542, जौनपुर में 412, मिर्जापुर में 394, सोनभद्र में 386, संतरविदासनगर में 254, लखनऊ में 314, हरदोई में 694, सीतापुर में 660, रायबरेली में 436, उन्नाव में 520, लखीमपुर में 630, गोरखपुर में 516, देवरिया में 522, कुशीनगर में 564, महाराजगंज में 268, बस्ती में 414, संतकबीर नगर में 265, सिद्धार्थनगर में 444, झांसी में 372, ललितपुर में 350, जालौन में 382, चित्रकूट में 292, बांदा में 390, महोबा में 224, हमीरपुर में 282, फैजाबाद में 376, बाराबंकी में 172, सुल्तानपुर में 676, अंबेडकरनगर में 410, गोंडा में 608, बलरामपुर में 440, बहराइच में 722, श्रावस्ती में 236, मुरादाबाद में 560, रामपुर में 350, बिजनौर में 520, ज्योतिबाफुलेनगर में 340, कानपुर नगर में 450, कानपुर देहात में 510, इटावा में 364, औरैया में 312, फर्रुखाबाद में 388, कन्नौज में 380, आजमगढ़ में 720, बलिया में 478, मऊ में 330, सहारनपुर में 398 और मुजफ्फरनगर में 418 पद। सभी जिलों में जितने पद हैं उसमें आधा गणित और आधा विज्ञान शिक्षक के हैं।

News source:amar ujala news paper
Read More...

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...